आशीष कुमार गुप्ता

अंबिकापुर/सेदम न्यूज़: सरगुजा बतौली सेदम निवासी प्रतिष्ठित सिंहपरिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान भक्ति यज्ञ का सात दिवसीय आयोजन कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया है जिसमें कथा व्यास आचार्य डॉक्टर अमर बाजपेई के श्री मुख से कथा वाचन करवाया जाएगा।

कलश यात्रा के साथ ही पीठ पूजन भागवत महात्म्य कथा, सुखदेव आगमन, ध्रुव चरित्र वर्णन ,विराट स्वरूप वर्णन, प्रहलाद गजेंद्र मोक्ष कथा, वामन अवतार कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला ,गोवर्धन पूजा, रुकमणी विवाह महोत्सव, सुदामा चरित्र, योगेश्वर संवाद कथा विश्राम का वर्णन संगीत में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान भक्ति यज्ञ में किया जाएगा। इसके साथ ही हवन एवं भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भक्तों में हर्षोल्लास और उत्साह देखा जा सकता है इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक सेदम के सिंहपरिवार से श्रवणसिंह, जोगेंद्र सिंह ,श्याम नारायण सिंह, रणजीत प्रताप सिंह ,सत्येंद्र सिंह,सहित सीतापुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शैलेश बाबा बतौली जनपद उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया जिससे पूरे क्षेत्र भक्ति में हो गया है और श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!