कुसमी/कुंदन गुप्ता: युवक कांग्रेस का संगठन चुनाव गत मई महीने में संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम शनिवार को संगठन ने जारी कर दी है। जिसमे नगर के मुजस्सम नजर युकां प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्हे कुल 4968 मत प्राप्त हुए। मुजस्सम पूर्व में भी युवा कांग्रेस संगठन में रह कर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। वे 2012 से 2016 तक सामरी विधानसभा के महासचिव रहे तथा 2016 से 2022 तक बलरामपुर युवा कांग्रेस के दो बार जिलाध्यक्ष रहे। मुजस्सम नजर ने कहा की संगठन ने जो दायित्व दिया है मैं पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करूंगा।

उनके साथ में ही नगर की कु. पूर्णिमा सेमरिया प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुई है। उन्हे कुल 2413 मत प्राप्त हुए। सामरी विधानसभा उपाध्यक्ष मुदस्सिर इराकी व महासचिव वेदांत भारती भारती निर्वाचित हुए है। इनके निर्वाचन से युकां व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!