
सुरजपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा स्वास्थ, साहित्य समाज सेवा, स्वच्छता,साहस, लोककला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों को राज्य स्तर पर 31अक्टूबर 2021 को छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में सत्र 2020- 21 के लिए तहसील सूरजपुर विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम नकना में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ दीपा कुशवाहा के नाम पर चयन राज्य स्तर पर किया गया है।
राज्य स्तर पर विभिन्न जिला से प्राप्त हजारों आवेदन पत्रों से चयन दल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा संपादन करने के लिए 97 नामों का चयन विशिष्ट सेवा के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है, दीपा कुशवाहा का चयन जिला सूरजपुर से किया गया है। जिन्हें 31 अक्टूबर को अंबिकापुर के राज मोहनी भवन में अमरजीत भगत मंत्री संस्कृति खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा सम्मानित किया जाएगा सूरजपुर जिले का नाम रोशन करने वाले दीपा कुशवाहा के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उनके विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न संस्थानों व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी।