
भोपाल: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। नामीबियाई चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है।
#WATCH | Namibian Cheetah 'Aasha' gives birth to three cubs in MP's Kuno National Park, Union Environment minister Bhupender Yadav shares the video. pic.twitter.com/FaE3Ps6KDz
— ANI (@ANI) January 3, 2024
चीता परियोजना सफल!
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर, 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाकर बसाए गए थे। दक्षिण अफ्रिका और नामीबिया से चीते लाने की वजह इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाना और प्रकृति का संतुलन बनाए रखना था।
इन चीतों के प्रति देश का ध्यान आकर्षित करने के लिए पीएम मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान जनता से चीतों का नाम रखने के लिए सुझाव मांगा था। जिसके बाद जनता ने कई नाम सुझाव में भेजे थे और इन चीतों के भारतीय नाम रख दिए गए थे।
अब कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों की किलकारी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि सरकार की चीता परियोजना सफलता की ओर बढ़ रही है। उम्मीद है कि ये शावक भारतीय परिवेश में स्वस्थ रहेंगे और कूनों पार्क में और भी किलकारियां गूंजेंगी।



















