सूरजपुर: भारत सरकार युवा कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नेशनल एडवेंचर अवाॅर्ड तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार हेतु पात्रता रखने वाले प्रतिभागियों से 16 जून 2022 तक ऑनलाइन वेबसाईट https://awards.gov.in पर आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हुसैन ने बताया कि तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा, ऑफलाइन आवेदन करने पर निरस्त की जायेगी। तेनजिंग नोर्गे को माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में माना जाता है। इसलिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत के विशेष उपलब्धि प्राप्त पर्वतारोहियों को विभिन्न श्रेणियों में दिया जाता है। यह भूमि, समुद्र और वायु पर साहसिक कार्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो अर्जुन पुरस्कार के बराबर है। उक्त पुरस्कार में आवेदन हेतु पात्र व इच्छुक प्रतिभागी इससे संबंधित विस्तृत जानकारी भारत सरकार के उपरोक्त वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!