
कुसमी/कुंदन गुप्ता: धान खरीदी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खासकर किसानों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए क्योंकि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को माफ नहीं किया जाएगा। उक्त बातें कुसमी धान खरीदी का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने कहीं। संसदीय सचिव ने धान खरीदी का शुभारंभ करने के पूर्व विधिविधान से किसानों की मौजूदगी में पूजा अर्चना किया। उसके उपरांत किसानों का धान भी तौल किया।

संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने भूपेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी साथ ही किसानों और युवाओं को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि 15 साल के कुशासन से प्रदेश का किसान थक चुका था। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही खासकर किसानों के चेहरे खिल उठे है। सरकार ने किसानों से किए गए वादे को ना केवल पूरा किया बल्कि विश्वास भी दिलाया कि उनके रहते किसी भी किसान को परेशान होने की जरूरत नही है। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर को सभी प्रकार की व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए कहा। उन्होंने सही माप में तौल करने, पर्याप्त मात्रा में बारदाने रखने, धान खरीदी के दौरान किसानों के साथ सकारात्मक व्यवहार रखने के साथ ही पेयजल, छाया जैसे बुनियादी व्यवस्था भी बनाए रखने कहा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, अरविंद तिवारी, पीपीसी डेलीगेस्ट सोनू अली, मंडी अध्यक्ष बालेश्वर राम, एल्डरमेन सुशील दुबे, युकां प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, धान ख़रीदी प्रभारी विनोद जायसवाल उपस्थित रहें।



















