रायगढ़: रायगढ़ जिले के घरघोडा ब्लाक कांग्रेस के लिये एक नयी सुबह लेकर आया जिले के दिग्गज नेता विभाष सिंह ठाकुर के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशीली से प्रभावित होकर भाजपा पार्षद धाकड़ युवा नेता नीरज शर्मा सरपंच संघ घरघोड़ा के अध्यक्ष जिला गोंड समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपदेव सिदार बड़े गुमड़ा से जनपद सदस्य क्रांति गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व स्थानीय विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में आज राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि घोष के समक्ष आज कांगेस प्रवेश किया प्रदेश महामंत्री द्वारा विधिवत कांग्रेस गमछा पहना कर व सदस्यता काट कर कांग्रेश प्रवेश कराया ।

कांग्रेस प्रवेस के पश्चात प्रदेश कांग्रेश के सहप्रभारी चंदन यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया , सभी दिग्गज नेताओं के कांग्रेस प्रवेश से निसंदेह कांग्रेस को मजबूती मिलेगी धरमजयगढ़ विधानसभा में भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा।कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे है विभाषविभाष सिंह ठाकुर जिले में प्रारंभ से ही कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे है हमेशा पार्टी के लिए कार्य करने में उनका कोई शानी नही है, NSUI और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ साथ लोकसभा के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे है,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रिय पात्रों में से एक विभाष सिंह की मेहनत का हर कोई कायल है,जनपद सदस्य ,सरपंच और पार्षद को भाजपा से लाकर कांग्रेस पार्टी में जोड़कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!