सूरजपुर: रायपुर में संचालित आवासीय खेल अकादमी हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल, जिसमें हॉकी, फुटबॉल व एथलेटिक्स के बालक-बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल अधिकारी आरती पाण्डेय ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा (बालक/बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर द्वारा किया जा रहा है। रायपुर में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होकर खेल अकादमी में प्रवेश मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं, खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। अकादमी में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों की आयु 01 अप्रैल 2025 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष होना अनिवार्य है। जिले के वे खिलाड़ी जो तीरंदाजी, हॉकी, फुटबॉल, व एथलेटिक्स में रूचि रखते है, तथा रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे रायपुर चयन ट्रायल प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। तीरंदाजी (बालक/बालिका) एवं (फुटबॉल) केवल (बालिका) वर्ग का होगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन दिनांक 21 से 23 अप्रैल 2025 कोटा एवं तीरंदाजी एरिना बालिका छात्रवास के सामने रायपुर हॉकी (बालक/बालिका) व एथलेटिक्स (बालक/बालिका) 25 से 27 अप्रैल 2025 को कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालक छात्रवास) के सामने रायपुर में आयोजित किया जायेगा। जिले से भाग लेने वाले बालक-05 बालिकाओं 05 खिलाडियों की अधिकतम संख्या 10 तीरंदाजी, फुटबाल, हॉकी व एथलेटिक्स खिलाड़ियों को राज्य हेतु चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने-जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। जिले के ऐसे खिलाड़ी जिनकी आयु 13 से 17 वर्ष के बीच है तथा जो रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे खिलाड़ी फॉर्म लेकर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि,पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का सहमति पत्र तैयार कर दिनांक 11.04.2025 तक कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर कार्यालीन समय मे जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते है। इस संबंध में जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 9407941355 तथा 6264763113 में सम्पर्क कर सकते है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!