
जनता को खूब भा रहा मंत्री का अंदाज, आमजनों की समस्याओं को देती है प्राथमिकता
सूरजपुर– छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सहज, सरल अंदाज बाकी नेताओं से बिल्कुल अलग है। एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े आज महिला बाल विकास मंत्री है। लेकिन अंदाज वही पुराना है। जब वो एक आम कार्यकर्ता थी। मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने वीवीआईपी कल्चर जैसे सुरक्षा के नाम पर जनता से दूरी बनाना, ग्रामीणों से ज्यादा बात नहीं करना, विभिन्न प्रकार के लोगों के बीच असजह महसूस करना, ऐसी कोई आदत नहीं है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का लगातार जनता से मेल मिलाप जारी है, जो एक सफल नेता की सबसे सफल खूबी भी कही जाती है। श्रीमती राजवाड़े को उनके सहज अंदाज की वजह से जहां भी जाते हैं वहां की जनता से खूब प्यार मिलता है. उनके अंदर मंत्री बनने के बाद भी जनता के बीच पहुंचकर सेवा करने की भावना कूट-कूट कर भरी है।
बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला सबका सम्मान
लक्ष्मी राजवाड़े के नाम के आगे अब मंत्री लगता है। यह ओहदा काफी बड़ा है। ग्रामीण इलाकों में मंत्री शब्द बहुत पावरफुल माना जाता है। हालांकि, यह पद भी उन्हें जनता ने ही दिया है और इस बात को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बखूबी जानती है। यही वजह है श्रीमती राजवाड़े जब भी गांवों का दौरा करती है तो एक हर किसी से एकदम सरल अंदाज में मुलाकात करती है। बच्चों के साथ खेलना, युवाओं की समस्याओं को सुनना, बुजुर्गों का प्यार हासिल करना, महिलाओं के साथ घुलमिलकर अपनेपन का एहसास दिलाना। यह उनकी आदतों में शुमार है एक मंत्री का अपनी जनता के साथ ऐसी प्रेम भावना की खूब चर्चा होती रहती है. बता दें कि, मंत्री राजवाड़े के पास कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचता है तो वो तत्काल समाधान करने का प्रयास करती है। वहीं रायपुर और अपने जिले के लगातार दौरे के थकान के बीच भी वो जनता से जरूर मुलाकात करती है। उनका कहना है कि जिस जनता की वजह से आज वह इस बड़ी जिम्मेदारी को निभा रही है, तो जनता की हर सुख दुख में साथ रहना उनकी जिम्मेदारी है।
सोशल मीडिया पर मिलता है प्यार
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जनता की सेवा में जितना सक्रिय रहती है. उतना ही सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। श्रीमती राजवाड़े जब भी जनता के बीच पहुंचती है बुजुर्गों का पांव छूकर आशीर्वाद लेती हैं। उनके इस अंदाज को देखकर जनता का मन उत्साह से भर जाता है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, इंस्टाग्राम में अपने दौरों का वीडियो पोस्ट करती रहती है। जिसमें जनता के साथ उनका कुशल व्यवहार नजर आता है। लोग खुलकर मंत्री के पास अपनी समस्याओं को रख पाते है। अमूमन ऐसा देखने को मिलता नहीं है. लेकिन लक्ष्मी राजवाड़े ने वीवीआईपी कल्चर से दूर हटकर जनता को अपने करीब लाया है और इनकी यही खूबी उनके लोकप्रियता को बढ़ा रही है। लोग अपने परिवार की सदस्य की तरह मंत्री को मानने लगे है।
जनता के विश्वास पर उतर रहे खरा
लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर के शिवनंदनपुर मंडल ने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में राजनीति में एंट्री ली थी। जिसके बाद जनपद पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य बनी। बता दें कि, जब लक्ष्मी राजवाड़े ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडा तो जिलेभर के सभी प्रत्याशी से ज्यादा वोटों से विजय हुई। इसके बाद भाजपा ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर का जिलाध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद उनके राजनैतिक करियर ने लाइन पकड़ लिया और धार बढ़ता गया तब भाजपा की ओर से उन्हें भटगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया और लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव से कांग्रेस से लगातार दो बार के विधायक पारसनाथ को हरा दिया और भटगांव में कमल खिलाया। लक्ष्मी राजवाड़े को भाजपा ने महिला बाल विकास मंत्री बना दिया और आज सरकार ने रहते लक्ष्मी राजवाड़े को 4 महीने का समय बीत चुका है. और श्रीमती राजवाड़े अपने आप को मंत्री नहीं बल्कि एक आम कार्यकर्ता ही समझती है और जनता की सेवा को ही अपना प्रथम कर्तव्य समझती है।
क्षेत्र के विकास के लिए तैयार
बता दें कि, लक्ष्मी राजवाड़े जब से मंत्री बनी बनी है। अपने क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश की महिलाओं को लेकर बेहद संजीदा है। वो जब जनसंपर्क के दौरान महिलाओं से मिलती है तो उनसे एकदम घुल मिलकर बात करती है और उनका हाल चाल पूछने के साथ साथ उनकी समस्याएं जानती है और उनके समाधान का प्रयास करती है अमूमन मंत्रियों का ऐसा अंदाज देखने को नहीं मिलता है लेकिन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एक अंदाज उन्हे बाकियों से अलग करता है।



















