कुसमी/ कुंदन गुप्ता: नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कार्यक्रम का आयोजन हाईस्कूल मैदान में गुरुवार को किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम फीता काँटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर 6 से 11 अक्टूबर तक होगी।

नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम ने ओलंपिक खेल में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं से कहा कि हर बच्चों को जीत की आशा लेकर हर खेल को खेलना चाहिए जीत और हार एक की जरूर होती है और आप सभी खेलों की अच्छे से तैयारी करें ताकि अपने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से जीतकर जिला स्तर राज्य स्तर संभाग स्तर से खेल कर प्रदेश स्तर तक पहुंचे और अपने विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करें। राजीव गांधी जिला नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक पाण्डेय ने बताया की मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी तवज्जो देने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए गए इस आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। इसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी। इसके बाद जोन स्तर, फिर विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग भाग ले सकते है। जिसमे पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ ही टीम एवं एकल स्तर पर प्रतियोगिताएं होगी।

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, लंगडी दौड़ दौड़ गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ लम्बी कूद शामिल किया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र में हुए खेलो के लिए रैफरी शशांकभूषण दुबे को नियुक्त किया गया हैं।इस अवसर पर कांग्रेस मजदूर संघ जिलाध्यक्ष अरविंद तिवारी, पार्षद छत्रपति प्रजापति, ललित निकुंज,वाहिद, कृष्णा नाग, फरीद खान, पंकज दुबे, युकां प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, इंजीनियर महेन्द्र पैकरा, इम्तियाज खान उपस्थित रहें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!