![Picsart_22-04-09_17-43-35-999.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/Picsart_22-04-09_17-43-35-999.jpg?resize=440%2C328&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
कुसमी/कुंदन गुप्ता: एनएसयूआई के 52 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में जाकर मरीजों को फल इत्यादि का वितरण किया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया।एनएसयुआई कार्यकर्ता राशिद आलम ने बताया कि वर्ष 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विद्यार्थियों की आवाज को बुलंद एवं उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने के विचार के साथ एनएसयूआई की नींव रखी थी। हमें इस नींव को बरकरार रखना है। इस दौरान नीतीश तिर्की, वेदांत भारती, विक्रम गुप्ता, दीपक तिवारी, अनुराग सिंह, नवनीत टोपो सहित एनएसयुआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।