
अंबिकापुर/सेदम: छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार से नाराज छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले बतौली विकासखंड के समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारीगढ़ बतौली दुर्गा पंडाल प्रांगण में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में लगातार चौथा दिन शामिल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 20 दिन पूर्व ही बतौली तहसील प्रांगण में बतौली के कर्मचारी -अधिकारी काम बंद- कलम बंद पांच दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए थे, जहां हड़ताल के पांचवे दिन जिला में विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।
जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों- अधिकारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, जिसे आश्वस्त होकर कर्मचारी- अधिकारीगण अपने -अपने कार्य में लौट गये थे।लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेश सरकार द्वारा 12% डीए के स्थान पर 6% डीए देने से नाराज अपनी मुख्य मांगों को पूरा करवाने समस्त विभागों के अधिकारी- कर्मचारी गण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बतौलीदुर्गा पंडाल प्रांगण में लगातार दूसरे दिन शामिल रहे हैं।
हड़ताल में शामिल अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता सातवें वेतनमान में गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए,जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।हड़ताल के दौरान अमरनाथ राय, विष्णु गुप्ता, केश्वर सोनवानी, रवीश गुप्ता ,राजेश सिंह, उर्मिला दास, जगजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह पैकरा, सरिता गुप्ता, रामू खलखो, जगतपाल सिंह ,ज्ञान लता, कड़कराम ,मदन पैकरा, विवेक इंदरदास , महेश्वरभगत सहित कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में शामिल रहे हैं।



















