कुसमी/कुंदन गुप्ता: अधिकारी-कर्मचारी फ़ेडरेशन संघ के आह्वान पर तृतीय चरण की हड़ताल 25 से 29 जुलाई तक की अगुवाई प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद भगत, संभागीय अध्यक्ष देवनाथ कुजूर, प्राचार्य मो. इखालक व राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिन्हा की गरिमामई उपस्थिति में गुरुवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में विकासखंड के समस्त विभागों के विभिन्न संगठनो ने समर्थन करते हुए हड़ताल में रहने पर सहमति बनी। बैठक में समस्त विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों को डीए और गृह भाड़ा का वेतन में नुकसान हो रहा है, जिसमे सहा. शिक्षक फैडरेशन अध्यक्ष हरकेश भारती, शिक्षक संघ अध्यक्ष शशांक दुबे, सौरभ कुमार, अनिल सिन्हा, राजेंद्र यादव, अविनाश गुप्ता, सोनल सिन्हा, जेआर भगत, मुनेश्वर राम, बालेश्वर राम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। हड़ताल के बाद भी शासन-प्रशासन कर्मचारी-अधिकारियों की जायज मांगों पर विचार नहीं करती है तो संघ अनिश्चित कालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!