
अंबिकापुर: सरगुजा जिले के विकासखंड लखनपुर स्थित जमगला निम्हा धान उपार्जन केंद्र किसान कल्याण संघ सरगुजा के पदाधिकारियों ने किया धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी जिले के विभिन्न विकासखंडों में धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है इस समय किसान धान कटाई मिसाई एवं सहकारी समितियों में धान विक्रय हेतु व्यस्त है पिछले कई वर्षों से किसानों के समक्ष कई तरह की तत्कालीन समस्याएं किसानों के समक्ष उत्पन्न हुए निराकरण के संदर्भ में भी किसान सदैव परेशान रहा वर्तमान परिपेक्ष में किसानों की धान खरीदी विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में किया जा रहा है वर्तमान धान खरीदी एवं किसानों की परेशानी की स्थिति क्या है इस विषय को लेकर किसान कल्याण संघ सरगुजा के पदाधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी समिति प्रबंधक से लिया गया साथ ही किसानों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर यह जानने का प्रयास किया गया। वास्तव में गत दिनों की अपेक्षा वर्तमान में आपके समक्ष समस्या क्या है ?बेवजह किसान को परेशान करने वाले लोग कौन है? धान में नमी स्वच्छता को लेकर क्या कुछ स्थिति है ?भुगतान को लेकर समिति प्रबंधक से चर्चा किया गया। जवाब में त्वरित भुगतान 24 घंटे किए जाने का जानकारी दिया गया।
वहीं दूसरी ओर सहकारी समिति बैंकों में पिछले दिनों की स्थिति निर्मित रही जिससे लिंक फेल की समस्या एवं किसान को उनके द्वारा चाही गई संपूर्ण राशि का नहीं दिया जाना अभी भी मौजूद है।इस संदर्भ में किसान कल्याण संगठन द्वारा राज्य शासन एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से जिले के समस्त विकास खंडों में एटीएम मशीन लगाए जाने एवं इच्छुक सभी किसानों को एटीएम कार्ड प्रदान किए जाने संबंधी मांग राज्य शासन से किया गया ताकि किसानों को उनके आवश्यकतानुसार एटीएम के माध्यम से धनराशि प्राप्त हो सके संगठन के प्रतिनिधि मंडल में , नीलकंठ राजवाड़े , रोहित सिंह पैकरा ,कमेंद्र राजवाड़े ,भरत लाल गुप्ता ,सत्येंद्र यादव शिवचरण पैकरा ज्ञान प्रसाद यादव सोनसाय आदि उपस्थित थे।



















