![IMG-20240619-WA0168](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240619-WA0168.jpg?resize=696%2C928&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में एक बार फिर माओवादियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है।सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये प्रेशर बम की चपेट में आने से वृद्ध महिला हुई गंभीर रूप से घायल हो गई है।
जानकारी के अनुसार थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत पटेलपारा नड़पल्ली निवासी महिला जोगी पति गुण्डा जोगी उम्र 50-60 वर्ष टोरा बिनने के लिये सुबह खेत जंगल गई हुई थी।नड़पल्ली के जंगल मे सुबह 06.00-06.30 बजे के बीच माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से महिला के दोनो पैर में गंभीर चोंट आई है।घायल वृद्ध महिला को उसूर अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है।