अम्बिकापुर:  नगर पालिका निगम अम्बिकापुर आयुक्त से जानकारी अनुसार  स्थानीय शासन विभाग के आदेशानुसार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व होने के कारण पशुवध गृह बन्द रखे जाने हेतु आदेशित किया है।  उन्होंने मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी विक्रेताओं को सूचित किया है कि उक्त दिवस पर मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा, मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!