सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशन एवं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सूरजपुर के मार्गदर्शन में 25 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के उद्देश्य से जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजबनगर में बच्चों के मध्य महिला हिंसा को समाप्त करने के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला हिंसा, साइबर क्राइम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी, संरक्षण अधिकारी, सखी वन स्टॉप के कर्मचारी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 30 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक जिले के विकासखंड मुख्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना निर्धारित है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!