
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के बरियों भाजपा मंडल के शक्ति केंद्र घटगांव में मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं बुथ समिति एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बैठक की युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। भाजपा मंडल बरियों के घटगांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाने के विषय पर चर्चा की गई।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुनील जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल, मंत्री वीरेंद्र गुप्ता, भगवत सिंह मरकाम, अनिल जायसवाल, ललिता भुइया, कोषाध्यक्ष रविशंकर पैकरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूबी महंत, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, व्यवसाय प्रकोष्ठ मंडल संयोजक मुरारी श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला मंत्री हरिकिशन पैकरा, रतन राम, सुरेंद्र गुप्ता,सुरेश जायसवाल, रमाशंकर मानिकपुरी, मिलसाय, जय सिंह, बूथ अध्यक्ष रामरूप यादव, राजीम राम, राजेश जायसवाल, बृजमोहन प्रजापति, संग्राम सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, शंकर अगरिया, शिव कुमार, शंभू गुप्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक एवं शक्ति केंद्र की पलक उपस्थित थे।मंच का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल व आभार रवि गुप्ता ने किया। भोजन व्यवस्था मंडल मंत्री एवं शक्ति केंद्र घटगांव के प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया।



















