बिहार: बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में खूनी झड़प हुई है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को ही गोली मार दी है। इस फायरिंग में केंद्रीय मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है। वहीं, नित्यानंद राय का दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों हुई झड़प?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के 2 भांजों में पानी के मामूली विवाद में खूनी झड़प हो गई है। मंत्री के भांजे ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। इस घटना में मंत्री के एक भांजे की मौत हो गई है जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है।

मां के हाथ में भी गोली लगी

भागलपुर में हुई इस आपराधिक विवाद में नित्यानंद राय के भांजे विकल यादव की मौत हो गई है। वहीं, उनका दूसरे भांजे जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, भाइयों के विवाद में बीच बचाव करने आई मां के हाथ में भी गोली लगी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!