
अंबिकापुर/लखनपुर: छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ एवं एमएसएसबीपी के निर्देशन में बाल दिवस के अवसर को 21 नवंबर को बाल सप्ताह के रूप में मनाते हुए ग्राम कंचनपुर में शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर के बच्चों को व्यायम एवं खेल का कार्यक्रम किया गया ।
इस आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू ने बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया गया जिससे बच्चें अपने अधिकारों का सही उपयोग कर सकें ईस दौरान चाईल्ड लाईन ,1098, बाल विवाह के लिए सही उम्र की जानकारी, शिक्षा के अधिकार कि जानकारी, बालिका शिक्षा,मानव तस्करी,बालक कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड की जानकारी, घरेलू हिंसा ,बाल गृह, बालिका गृह, सखी वन स्टाफ सेंटर की जानकारी, वृद्धाश्रम के बारे एवं राज्य और केन्द्र सरकार के कार्यक्रम के बारे में पुरी जानकारी प्रदान की। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा युनिशेफ एवं एमएसबीपी के मार्गदर्शन में लखनपुर विकास खंड के लखनपुर,मांजा, भरतपुर, जयपुर ,गोरता, जमगला,कंचनपुर सहित अन्य गांवों में बाल अधिकार, स्वक्षता पर पुरी जानकारी प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में संजु कुमार राजवाड़े, श्रवण कुमार,देव कुमार, प्रधान पाठक महेंद्र प्रसाद सिंह, बबीता कवर, राजीव कुमार गुप्ता,धनसाय ,सनुक,गौरी, उर्मिला आकाश साहू, शीवराज राज गुप्ता, मुकेश साहू, अंचल सिन्हा ,रामललन साहू, सविता साहू, ओमप्रकाश कुर्रे, रामनारायण सिंह, प्रवीण सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



















