
सुरजपुर: सुरजपुर जिले के रामनगर धान संग्रहण केन्द्र में धान घोटाला करने का मामला सामने आया है। रामनगर धान संग्रहण केन्द्र में लगातार ट्रको के माध्यम से बिना deo कटे हजारों क्विंटल धान का उठाओ हो रही है।
हम आपको बता दे की पिछले वर्ष सूरजपुर जिले के लोधिमा धान संग्रहण केंद्र व शिवप्रसादनगर खरीदी केंद्र में करीब 21 करोड़ के धान घोटाले का खुलासा हुआ था।जांच में लोधिमा संग्रहण केंद्र में 80 हजार क्विंटल धान नहीं मिला था 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से इसकी कीमत 20 करोड़ 67 लाख रुपए थी शिवप्रसादनगर में 27 लाख की गड़बड़ी हुई है थी। इसी तरह से पहले जयनगर समिति में 80 लाख के धान खरीदी में घोटाला उजागर हुआ था।
हम बात करे रामनगर धान संग्रहण केन्द्र की तो बिना deo कटे धान कैसे जा रही है? सवाल यह भी है की कही खाद्य विभाग की कही मिली भगत से तो नहीं हो रही ?
इस संबंध में खाद्य अधिकारी विजय किरन से संपर्क करने कोशिश की किंतु फोन रिसीव नहीं किया गया।



















