
बलरामपुर: कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले के 49 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर के द्वारा प्रत्येक समिति केन्द्रों में धान खरीदी से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा कर शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के निर्देश दिये गये है।
जिले में अब तक 1811448 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से सुचारू रूप से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक 49 समितियों में कुल 1811448 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले के सहकारी समिति कपिलदेवपुर में 30996 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बादा में 20193.60, कुसमी में 40806, जवाहरनगर में 20491.20, कामेश्वरनगर में 70879.20, कोदवा 12534.40, गोपालपुर में 25872.40, भेंडरी 17801.60, चांदो में 49466, जमड़ी में 83980.40, जिगड़ी में 20225.20, जोकापाट (भरतपुर) में 10752, डूमरपान में 37842.80, डिण्डो में 49442.40, डीपाडीह में 25452.80, डोंगरो में 25243.60, गांजर में 16201.20, त्रिकुण्डा में 49651.20, बगरा में 31427.20, तातापानी में 35883.20, धंधापुर में 48944.80, डौरा में 35240.40, पस्ता में 20734.40, बड़कागांव में 48916, बरतीकला में 50923.20, बरदर में 30737.60, आरा में 17246.40, बरियों में 444259.20, बलंगी में 29965.60, बलरामपुर में 54461.20, बसंतपुर में 45681.60, भुलसीकला में 17977.20, भंवरमाल में 51666.40, रामानुजगंज में 36416.40, महाराजगंज में 54316.80, महावीरगंज में 29259.60, विजयनगर में 47520, रघुनाथनगर में 36299.20, रनहत में 42436.40, राजपुर में 68148.80, दोलंगी 27730.80, रामचन्द्रपुर में 31102.80, रामनगर में 50383.20, वाड्रफनगर में 32202.40, स्याही में 32073.60, विरेन्द्रनगर में 50554.40, सरना में 40581.60, सेवारी में 45182 एवं सामरी में 13343.60 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।
72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में राशि हो रही जमा
जिले में 50 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 1811448 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है। साथ ही अब तक 109734 मीट्रिक टन का डीओ जारी हो चुका है और 61459.52 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। राज्य शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल एवं प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। और धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातें में राशि प्राप्त हो रही है। जिसमें अब तक 31063 किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
अवैध धान के परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्यवाही
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया के दौरान अवैध धान भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में जिले में सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए अवैध परिवहन की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खाद्य अधिकारी प्राप्त जानकारी अनुसार कुल 35 प्रकरण बनाए गए जिसमें से 1491.60 क्विंटल धान एवं 34 वाहन जब्त किया गया।
धान खरीदी से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री न जारी
जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 18002333663 जारी किया गया है जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते है। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।



















