आशीष कुमार गुप्ता

अंबिकापुर/सेदम: सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड में धान खरीदी एक नवंबर से शुरू होने के बावजूद 13 दिनों तक समिति में धान नहीं पहुंचा था बतौली ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र सेदम में 14वें दिन 6 किसानों से 351.60 क्विंटल धान खरीदी किया गया धान खरीदी के शुभारंभ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सरपंच संघ अध्यक्ष संजय सिंह सेदम सरपंच हरिल साय एवं एवं तहसीलदार मैडम नीतू भगत की उपस्थिति में और किसानों की उपस्थिति में पूजा पाठ कर किसानों को माला से स्वागत कर धान खरीदी का उद्घाटन किया गया ।

जिसमें 6 किसानों द्वारा धान बेचने हेतु टोकन लिया गया था किसान भोको राम, संजय सिंह, उन्नराम ,ओम प्रकाश सोनी, राजेश्वर ,राजाराम को फूल माला से पहना कर समिति केंद्र सेदम के स्टॉप द्वारा स्वागत किया गया इस बार धान खरीदी केंद्र में धान मोटा 2040 और धान ए ग्रेड₹2060 खरीदी किया जा रहा है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!