बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर लिपलीपाडांड़ गागर नदी के गुफा में 20 फरवरी को पहाड़ी कोरवा अपने परिजनों के साथ मछली पकड़ने गया था। आज 9 दिन बाद भी गुफ़ा से बाहर नहीं निकला। 3 गोताखोर की टीम वापस लौटी।

ग्राम पंचायत नरसिंहपुर निवासी 30 वर्षीय सुड्डू पहाड़ी कोरवा पिता रामपति पहाड़ी कोरवा 20 फ़रवरी को सुबह 9 बजे अपने परिजनों के साथ गागर नदी में मछली पकड़ने के लिए चट्टान के अंदर गुफा में घुसा था। गुफ़ा से बाहर नही निकला साथ मे जब परिजन सभी वापस लौट आए थे। परिजनों व गांव वाले पुलिस को सूचना दी थी। 21 फरवरी को दोपहर 11 बजे बलरामपुर से गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची थी मगर गुफ़ा के अंदर 20 फीट तक बॉस से गहराई नापा गया पहाड़ी कोरवा का पता नहीं चलने पर अंबिकापुर से गोताखोर बुलाया गया इसके बाद सुरजपुर से गोताखोर बुलाया गया मगर पहाड़ी कोरवा का कहीं पता नहीं चला गोताखोर की टीम वापस लौटी। अब पोकलेन मशीन लगाकर खोदा जाएगा।

थाना प्रभारी राजेश खलखो ने कहा कि पहाड़ी कोरवा को गोताखोर नही निकाल पाए पंप लगाकर पानी गुफा से बाहर निकाला जा रहा है। दुबारा पानी व रेत गुफा के अंदर जा रहा है। पानी बहाव को गुफा से दूसरे साइड कर रहे है। खोदाई करने के लिए एसईसीएल से पोकलेन मशीन मंगाया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!