![20_05_2024-death1](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/20_05_2024-death1.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंर्तगत डिगनगर गांव में सांप के डसने से पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने ग्राम करंजी निवासी 30 वर्षीय भारत पिता सोहर पहाड़ी कोरवा अपने सहयोगी के साथ ग्राम डिगनगर में राज मिस्त्री का काम कर रहा था। दोपहर करीब 1 बजे ज़हरीले सांप ने डस लिया। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम हो जाने के कारण मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी सेंटर में रखा गया है।