बलरामपुर/कुसमी। सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने विधायक कार्यालय में कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पार्टी द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने छत्तीसगढ़ी महतारी की पूजा अर्चना करके पार्टी का झंडा फहराकर सलामी दीं।संसदीय सचिव ने कार्यकर्ताओं को पार्टी नेताओं के नक्शे कदम पर चलने के लिए कहा। कार्यक्रम के पुर्व कार्यकर्ताओं ने नगर भर में बाईक रैली निकाली गया।

इस मौके पर सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। पार्टी अपनी स्थापना से लेकर आज तक कई नाजुक दौर से गुजरी, लेकिन लोगों के पार्टी के प्रति विश्वास को कमजोर नहीं पड़ने दिया। राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की जो भूमिका रही है, उसे युगों-युगों तक भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। किसान प्रकोष्ठ ब्लांक अध्यक्ष देवघन भगत ने कहा कि इस देश में सुई बनाने से लेकर मंगलयान बनाने तक का काम कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने सभी लोगों से कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का भी आह्वान किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!