
कुसमी/कुंदन गुप्ता: राजपुर से कुसमी तक 3063.71 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 57.50 किमी सड़क नवीनीकरण निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने शनिवार को विधिविधान से पूजा-अर्चना करके भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कहा कि राजपुर से कुसमी जर्जर सड़क के निर्माण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणजनों व राहगीरों को राहत मिलेगी, वहीं इससे उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होंगी। उन्होंने ओर कहा की लगातार ग्रामीणों व क्षेत्रवासियो द्वारा अन्य सड़कों जर्जर होने की जानकारी मिली है, जल्द ही क्षेत्रवासियों की इस समस्या का भी निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संसदीय सचिव व जनप्रतिनिधियो द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, पार्षद छत्रपति प्रजापति, ललित निकुंज, कांग्रेस ब्लांक महामंत्री सनुल्लाह अंसारी, रामलाल यादव, आदित्य मिश्रा, वेदांत भारती, सैफ अली, सीईओ रनवीर सायं, पीडब्ल्यूडी एसडीओ जेके तिग्गा, इंजीनियर बेंजामिन तिर्की, विवेक गुप्ता सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



















