
बलरामपुर: राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 13 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आवर्धन जल प्रदाय योजना का संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने फीता काट लोकार्पण किया।
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने हर्षोल्लास के वातावरण में छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ कहा कि नगर पंचायत के बहुत प्रतीक्षित मांग पूरा हुआ है। इसका उद्घाटन पिछले साल होना था। 2010 में स्वीकृति 5 करोड़ 48 लाख रूपए स्वीकृति हुआ था। इसे बढ़ाकर 8 करोड़ 57 लाख किया गया। 12 साल तक नगर पंचायत अपना व्यवस्था से पानी सप्लाई कर रहा था। नगर पंचायत के कुछ वार्डो में पानी की नही है वहा भी सप्लाई करे। करीब दो माह तक पीएचई के व्यक्ति देखेंगे। सरकार की योजना है हर घर में कनेक्शन लगे सभी को लाभ मिल सके। पानी नही गिरने से किसानों के चेहरे में खुशी नही है सावन माह में पानी न गिरना पहली बार देखने को मिला है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा ने कहा कि राजपुर नगर पंचायत के लिए एक एतिहासिक सौगात मिला है अब नगर पंचायत में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल ने संसदीय सचिव को आभर व्यक्त करते हुए कहा की आने समय में नगर पंचायत में पेय जल की समस्या नही होगी। आप सभी नगर पंचायत में कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। कार्यक्रम का संचालक बीके दुबे व आभर प्रदर्शन राजीव गुप्ता ने किया।
इस दौरान एसडीएम शशि कुमार चौधरी, तहसीलदार डॉ मोहन भारद्वाज, थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, रेंजर महाजन लाल साहू, सीईओ विनोद जायसवाल, मुख्य, नगर पालिका अधिकारी राजेश कुशवाहा, नवीन तिवारी संतोष सिंह, पूरनचंद जायसवाल, विश्वास गुप्ता, राजीव गुप्ता, विजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, पीएचई ईई आदित्य प्रताप सिंह, एसडीओ बीके चौदाहा,आरपी राही, राजेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के पार्षदगण उपस्थित थे।



















