
बलरामपुर: संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने सोमवार को राजपुर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। सर्व प्रथम एसडीएम व तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संसदीय सचिव व कलेक्टर विजय दयाराम के. का फूल माला, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

उद्बोधन में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि लंबे समय के बाद उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ हो पाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से हो पाया 90 गांव को लाभ मिलेगा सप्ताह में बुधवार व गुरुवार को पंजीयन होगा। रजिस्ट्री कराने में अब दिक्कत नही होगा। बहुत जल्द एडीजे कोर्ट का शुभारंभ होगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर कुसमी में व्यवहार न्यायालय खुलवाने की बात कहीं। जनपद पंचायत क्षेत्र के 70 ग्राम पंचायत के 90 गांव के लोगों को इस कार्यालय से पंजीयन कार्य की सुविधा मिलेगी। अभी उन्हें पंजीयन के लिए 45 किलोमीटर दूर बलरामपुर जाना पड़ता था। राजपुर में कार्यालय के प्रारंभ होने से उनके समय और श्रम की बचत होगी। संसदीय सचिव ने कार्यक्रम में पंजीयन विभाग के बैकलॉग दस्तावेजों की स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन कार्य और डिजिटल ई-स्टाम्प सुविधा का भी शुभारंभ किया।

आपको बता दें राजपुर क्षेत्र के लोंगो को उप पंजीयन कार्यालय की मांग काफ़ी दिनों से था संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज व कलेक्टर विजय दयाराम के. प्रयासों से उप पंजीयक कार्यालय का सौगात मिला है। राजपुर क्षेत्र की जनता आभार जताया है। अब 70 ग्राम पंचायत के 90 गांव के सवा लाख लोंगों को इसका लाभ मिलेगा।उद्बोधन में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि राजपुर का उप पंजीयन कार्यालय की मांग थी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के दौरान मांग की थी संसदीय सचिव की प्रयास से हुआ है, 90 गांव को लाभ मिलेगा। बहुत जल्द एडीजे कोर्ट खोलवाया जाएगा। उद्बोधन में उप पंजीयक उषा साहू व अनुराग वैश्य के कहा कि 90 गांव का पंजीयन हो पाएगा। पंजीयन के लिए प्रत्येक गांव के रेट है महिलाओं को 1 प्रतिशत का छूट है।
इस अवसर पर एसडीएम चेतन साहू, तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, निज सचिव नवीन तिवारी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, पिछड़ा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष कन्नीलाल जायसवाल, संतोष सिंह,पूरनचंद जायसवाल, उमेश झा, सीईओ विनोद जायसवाल, जनपद अध्यक्ष अनिता बेक, जनपद उपाध्यक्ष सुनीता जायसवाल, डोमनिक एक्का, सुधीर अम्बष्ठ, सुभाष अग्रवाल, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडियागण आदि उपस्थित थे। माइक संचालन अंजू गुप्ता आभार व्यक्त सीईओ विनोद जायसवाल ने किया।



















