
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर ग्राम पंचायत धंधापुर खोडरो में संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने 33 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया।

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा के गांव -गांव में तूफानी दौरा कर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल निराकरण कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसी दौरान शुक्रवार को रेस्ट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों का बैठक ली। ग्राम पंचायत धंधापुर खोडरो में 33 केव्ही विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन किया। वही ग्रामीणों को पट्टा, राशन कार्ड व छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत सायकिल वितरण किया।

इस दौरान संसदीय सचिव के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, कांग्रेस जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष कन्नीलाल जायसवाल, एसडीएम शशि चौधरी, थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, कार्यपालन अभियंता डीआर नामदेव, सीईओ, विनोद जायसवाल, बीएमओ डॉ रामप्रसाद तिर्की, कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी, गांव के ग्रामीण महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।



















