बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को बरियों यज्ञ में पहुंच पूजा अर्चना की। इसके पश्चात शंकरगढ़ जमड़ी धान खरीदी केंद्र पहुंच निरीक्षण कर किसानों का हाल चाल जाना।

क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज का गांव-गांव में तूफानी दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बरियों में चल रहे यज्ञ में शामिल होकर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात शंकरगढ़ जमड़ी धान खरीदी केंद्र पहुंच निरीक्षण कर किसानों से चर्चा कर उनका हाल चाल जाना। शंकरगढ़ मेला पहुंच झूले में झूले वही पानीपुरी खाकर आंनद लिए।

इस दौरान संसदीय सचिव के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी/कर्मचारी, गांव के ग्रामीण महिलाएं, पुरूष उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!