
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: नगर में चेतना जागरण के किए 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा है। गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार किए गए। यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज सह परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। गायत्री परिवार द्वारा संसदीय सचिव को धार्मिक पुस्तकें एव वस्त्र भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। संसदीय सचिव ने कहा कि गायत्री परिवार संस्था देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने ओर कहा की हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति के जीवन का सही मार्गदर्शन करने और उसके ज्ञान को बढ़ाने में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मा वादिनी बहनो ने गायत्री मंत्र के बारे में विस्तार से बताया। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज महायज्ञ स्थल पर सहपरिवार पहुंचे और करीब 2 घंटे तक अपना समय आध्यात्मिक प्रवचन सुनते हुए बिताया।



















