कुसमी/ कुंदन गुप्ता: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में भले ही अभी वक्त हो, मगर राजनीतिक दलों ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक चिंतामणी महाराज ने सामरी विधानसभा में घर चलो यात्रा कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेसी कुसमी ब्लाक के सुदूर अंचल में बसे गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं और लोगों की समस्या सुन रहे हैं। मकसद है कि इस तरह से लोगों से जुड़कर कांग्रेस को इस इलाके में मजबूत किया जाए।



रविवार से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। जिसके तहत संसदीय सचिव समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा दूर-दूर तक नही दिखे। जिससे राजनीतिक गलियारे में चर्चाएँ तेज़ी से शुरू हो गई है।

इधर संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज गाँव-गाँव दौरा करके चौपाल व सभा लगाकर रहे है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। जिनकी समस्या को सुना गया। संसदीय सचिव का यह कार्यक्रम सामरी विधानसभा के तीनो ब्लांक में चलाएगी। कार्यक्रम को लेकर बताया गया की अब जब प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं तो क्षेत्रीय विधायक सहित कांग्रेसी नेता भी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर रहा है।


कुसमी ब्लांक से शुरुआत

बताया गया कि घर चलो यात्रा कार्यक्रम के तहत रोजाना 3-4 गांवों का दौरा कर संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक जनता के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को जानकारी देंगे। संसदीय सचिव का यह कार्यक्रम कुसमी ब्लाक के सुदूर अंचल में बसे धनेशपुर, सोनपुर, पड़िपा जैसे गांव से शुरु की है। जहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। यात्रा के तहत हंसपुर, प्रेमनगर, करोंधा, खजूरी, सुरबेना, भगवनपुर, मदगुरी, रामनगर सहित विभिन्न गाँवो तक पहुँची है। इस दौरान संसदीय सचिव ने ख़ुद रजिस्टर में स्वयं से लोगों की समस्याओ को लिखा और समझा।


व्यस्तता के कारण नही पहुँचे ब्लांक अध्यक्ष

चिंतामणी महाराज सामरी विधायक व संसदीय सचिव| यात्रा का उद्देश्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचना है। वही कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचना दिया गया है, वे अभी व्यस्त है, जैसे ही व्यस्तता खत्म होगी कार्यक्रम में उनकी भी उपस्थिति रहेगी। वही कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष हरीश मिश्रा से संपर्क नही हो सका।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!