![Picsart_22-08-14_18-52-28-233.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/Picsart_22-08-14_18-52-28-233.jpg?resize=440%2C293&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।सामरी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने रविवार को डीजे साउंड के साथ राजपुर के कोटागहना से गेउर हरीतिमा तक 8 किमी पैदल हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।
तिरंगा यात्रा के दौरान जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, सुरेंद्र यादव, डोमनिक एक्का सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।