
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 09 जून 2024 को पी.ए.टी. एवं पी.वी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 09ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 12 परीक्षा केंन्द्रों में आयोजित की जायेगी। कलेक्टर सरगुजा द्वारा उक्त परीक्षा से संबंधित नोडल अधिकारी(परीक्षा) के सहयोग हेतु उमा राज, डिप्टी कलेक्टर, जिला सरगुजा(छ.ग.) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
परीक्षा कार्यों हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त
परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षक कार्य हेतु परीक्षा केन्द्र हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उक्त परीक्षा की गोपनीय सामग्री 09 जून 2024 को प्रातः 07ः30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने और परीक्षा समाप्ति पश्चात समन्वयक राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शा. पी.जी. कॉलेज, हेतु सहायक अभियंता, संदीप कुमार रवि, परीक्षा केन्द्र शा. राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय हेतु सहायक संचालक ग्रामोद्योग विवेक गुप्ता, परीक्षा केन्द्र शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज हेतु व्याख्याता शा.उ.मा.वि. रामपुर रितेश कुमार तिवारी, परीक्षा केंन्द्र विवेकानंद विद्या निकेतन उ.मा.वि. हेतु जिला विपणन अधिकारी, अरूण विश्वकर्मा, परीक्षा केन्द्र शा. मल्टीपरपज, उ.मा.वि. अम्बिकापुर हेतु सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं एस.के. पैकरा, परीक्षा केंन्द्र शा. कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास, स्कूल रोड हेतु सहायक अभियंता, क्रेडा एस.के.किण्डो, को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह परीक्षा केन्द्र शा. नगर पालिक निगम उ.मा.वि. अम्बिकापुर हेतु सहायक अभियंता, मुकेश गुप्ता, परीक्षा केंद्र शा. उ.मा.वि. पुलिस लाईन अम्बिकापुर हेतु व्याख्याता कृष्ण कुमार सिंह, परीक्षा केन्द्र शा. कन्या उ.मा.वि. मणीपुर हेतु सहायक अभियंता, सितेन्द्र नाथ दुबे, परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. केदारपुर, हेतु व्याख्याता रामलखन यादव, परीक्षा केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिन्दी मिडियम शा.उ.मा. गांधीनगर बनारस रोड हेतु सहायक अभियंता, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, परीक्षा केन्द्र शा. कन्या शिक्षा परिसर हेतु सहायक अभियंता बी.के. मेहरोत्तरा, को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।



















