बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नवकी सरनापारा निवासी दर्जनों लोंगों को लाखों रुपए का चेक देकर पैसा ग़बन करने वाला स्थाई वारंटी संतोष सोनी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा।

बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम नवकी सरनापारा निवासी 35 वर्षीय संतोष सोनी के विरुद्ध 2021 में रामनरेश कुशवाहा ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया था। संतोष सोनी न्यायालय में पेश नही हो रहा था। 25 जनवरी को न्यायालय में पेश होना था। बलरामपुर न्यायालय मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने स्थाई वारंटी निकाला था। शुक्रवार को बलरामपुर पुलिस ने संतोष सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से रामानुजगंज जेल दाखिल किया गया। आपको बता दे संतोष सोनी के द्वारा बलरामपुर, रामानुजगंज, अंबिकापुर, सुरजपुर जिले में दर्जनों लोंगो को चेक देकर करोड़ो रूपर ग़बन किया है। न्यायालय में चेक बाउंस का दर्जनो केस चल रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!