रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून की सोमवार नौ अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के अधिकांश भाग आदि क्षेत्रों से विदाई हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब पूरे महीने मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और तापमान में किसी भी प्रकार से बदलाव के आसार नहीं है।बीते कुछ दिनों से तेज धूप बढ़ने लगी है, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। तापमान में गिरावट आने से इन दिनों देर रात और सुबह सुबह हल्की ठंड भी शुरू हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दस से 15 दिनों में ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी भी होगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!