नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक संक्षिप्त पुस्तिका साझा की, जिसमें पिछले महीने के मन की बात प्रकरण के दिलचस्प पहलुओं को दर्शाया गया है। इसमें कुछ लोगों के साथ साक्षात्कार भी शामिल थे।

आपको बता दें कि हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद मन की बात का ये पहला प्रसारण होगा। 26 दिसंबर, 2021 को साल का आखिरी प्रसारण था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी इसे सुनेंगे। मन की बात प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संबोधन है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित होता है। मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित किया गया था।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!