
अंबिकापुर: सरगुजा में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने डेढ़ वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने सख्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी सुहेल खान उर्फ अंसारी उर्फ चिकू को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2022 को नाबालिग लड़की अपने घर से बाहर गई थी और घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। सतत प्रयासों के बाद, आरोपी को श्रीगढ़ अम्बिकापुर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 और 376 (2)(एन) और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



















