अंबिकापुर: दीपावली त्यौहार के अवसर पर मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश वाचन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल द्वारा शहीद शहलू राम भगत, शहीद कृष्ण नाथ किंडो के घर जाकर शहीदो के परिजनों को दीपावली पर्व पर शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया गया एवं परिवारजनों से कुशल क्षेम जानकार किसी भी समस्या से अवगत कराने बताया गया।

कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को दीपावली पर्व पूर्व स्मरण करते हुए शहीद के परिवारजनों को सम्मानित किया गया, शहीद परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं/ परेशानियों के शीघ्र निराकरण हेतु हर संभव मदद करने के संबंध में आस्वस्थ किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!