
जशपुर: जशपुर पुलिस ने लावारिस हालत में घूम रही महिला को उसके परिजनों से मिलवाकर पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
दरअसल कुनकुरी स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 50 साल इधर-उधर घूमने के बाद अकेली उदास होकर सुबह से बैठी थी, किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसकी सूचना थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह को मिलने पर वे महिला स्टाॅफ के साथ मौके पर जाकर महिला से पूछताछ किये, महिला द्वारा कुछ नहीं बोलने पर महिला स्टाफ के सहयोग से उस महिला को सुरक्षित थाने में लाया गया, वह महिला काफी डरी-सहमी सी लग रही थी, इसी बीच उप निरीक्षक सुनील सिंह ने उक्त महिला को थाने में ही नाष्ता एवं भोजन कराया। इसके बाद कुनकुरी थाने के प्र.आर. रामानुजम पाण्डेय एवं अन्य महिला कर्मियों की मदद से महिला का नाम पता पूछने का प्रयास किया गया लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी। नाष्ता एवं भोजन करने के घंटो बाद अंततः पुलिस को अंजान महिला के परिवार के बारे में जानकारी मिली और उनके परिवार वालों को थाने में बुलाकर महिला को सौंप दिया है। उक्त महिला का नाम गंगा बाई है, वह जशपुरनगर के भागलपुर की रहने वाली है, उसके रिष्तेदार भी कुनकुरी में रहते हैं। महिला के पति की मृत्यू हो चुकी है, इसी से वह दुःखी रहती है। थाना प्रभारी ने उनके रिश्तेदारों को कहा कि किसी भी तरह की महिला को परेशानी होगी तो तत्काल सूचित करने हेतु कहा गया है, हर संभव मदद किया जावेगा।



















