बलरामपुर।बलरामपुर जिला मुख्यालय में भाजपा के द्वारा विधानसभा स्तरीय कलेक्टर घेराव करने पहुंचे साथ राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बाजार परिसर में सभा कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बाजार परिसर से रैली के माध्यम से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट घेराव करने का प्रयास किया गया। कलेक्ट्रेट घेराव से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जहां भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झूमा झटकी भी हुई। जहां पुलिस में भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। जिसके बाद पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!