
अंबिकापुर: सरगुजा जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए कुल 72 वाहन चालकों से ₹1,29,000 का समन शुल्क वसूला है। यह कार्यवाही यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों के लिए की गई।
इन मामलों में हुई कार्रवाई
1. अत्यधिक गति से वाहन चलाना: 18 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाकर ₹21,000 वसूले गए।
2. असंवैधानिक पार्किंग: 20 वाहन चालकों से ₹7,400 का समन शुल्क लिया गया।
3. खतरनाक ढंग से वाहन चलाना: 6 चालकों से ₹12,000 वसूले गए।
4. मालवाहक वाहनों में बाहर निकला सामान: 3 चालकों से ₹60,000 का जुर्माना वसूला गया।
5. बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना: 2 चालकों से ₹1,000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा अन्य उल्लंघनों के लिए 6 वाहन चालकों से ₹15,900 का जुर्माना भी लगाया गया।
सरगुजा पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर जागरूकता और सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
इस अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत ने किया। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक अभय तिवारी, निशिकांत एक्का, लिनुस लकड़ा और यातायात शाखा के अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।



















