बलरामपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 12 मई 2022 को प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। प्रथम पाली प्री.बी.एड.की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड.प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 02.00 बजे से 04.15 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर में आयोजित की जायेगी।

उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्रो. नन्दकिशोर सिंह को केन्द्राध्यक्ष एवं दिवाकर लाल टांडिया जिला रोजगार अधिकारी को आब्जर्वर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य विमल दुबे को केन्द्राध्यक्ष एवं श्री प्रदीप कुमार एक्का उप संचालक कृषि को आब्जर्वर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य श्री सुनिल कुमार एक्का को केन्द्राध्यक्ष एवं श्री महिपाल कुजूर ए.एस.ओ. जिला कार्यालय बलरामपुर को आब्जर्वर, संत जासेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह बलरामपुर में प्राचार्य श्री जेम्स कुजूर को केन्द्राध्यक्ष एवं आनन्द प्रकाश गुप्ता ए.पी.सी. शिक्षा विभाग को आब्जर्वर तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर श्री शम्भूनाथ मिश्रा को केन्द्राध्यक्ष एवं राजेन्द्र सिंह सहायक संचालक मछली पालन को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

उक्त परीक्षा केन्द्र हेतु उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जिसमें रामप्रकाश जायसवाल जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को दल प्रभारी एवं मनोहर लाल जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी एवं सुश्री स्टेला खलखो सहायक संचालक पंचायत को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!