बलरामपुर।बलरामपुर जिले के भेंडरी गांव के ग्रामवासियों ने संयुक्त संचालक से शिकायत कर कहा कि भेंडरी हाई स्कूल के प्राचार्य स्कूल से हमेशा नदारद रहते है।
ग्रामवासियों ने कहा कि भेंडरी हाई स्कूल के प्राचार्य सजंय कुमार सिंह स्कूल से हमेशा नदारत रहते हैं।इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नियमों को ताक में रखकर स्कूल का संचालन मानमाने तरीके से की जा रही हैं। इससे पूर्व में भी अभिभावकों व विद्यार्थियों ने प्राचार्य को स्कूल आने का निवेदन किया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि स्कूल से प्राचार्य लंबे समय से नदारत है इसके बाद भी उच्च अधिकारियों के छत्रछाया में इनका वेतन प्रतिमाह पूरा मिल रहा है। प्राचार्य के ऊपर उच्च अधिकारियों की छत्रछाया बना हुआ है ग्रामवासियों ने ऐसे प्राचार्य को तत्काल स्थानांतरण कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!