कांकेर। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता लगातार रैली कर छत्तीसगढ़ में पार्टी लिए माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शुक्रवार को कांकेर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कई वादे भी किए।

प्रियंका ने रैली के मंच से एलान करते हुए कहा कि अगर हम छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाते हैं तो यहां भी बिहार की तरह जाति जनगणना कराएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार- भरोसे की सरकार है। कांग्रेस के सभी नेताओं ने हमेशा ये प्रयास किया है कि वे जनता की समस्याओं को सुनें और समझें, उन्हें सुलझाने की कोशिश करें।प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बातचीत की। प्रियंका ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने आपके लिए काम किया है। पिछले 5 वर्षों में यहां 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

सरकार कांग्रेस की इसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है, तभी आपको छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर भरोसा है। महात्मा गांधी जी से लेकर राजीव गांधी जी तक, पंचायती राज का सपना कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया है। पंचायतों में 33 फीसदी महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया। एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी। सभी छोटे-बड़े निर्णय एक जगह केंद्रित थे, लेकिन पंचायती राज से लोकतंत्र जन-जन तक पहुंचा और आज क्षेत्र की जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाते हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!