![Picsart_22-03-29_17-50-43-493.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/Picsart_22-03-29_17-50-43-493-4.jpg?resize=660%2C651&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/12/picsart_24-12-03_19-10-56-9684920973869211968685-1024x883.jpg)
अम्बिकापुर: कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु गांवो में विद्युत जन समस्या समाधान का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 अप्रैल 2022 को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम भिट्टीकला में जन समस्या समाधान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस श्विर में भिट्ठीकला, मांझापारा, चीताबहार, थोर, कोलडिहा, बांकीपुर, बकीरमा, लब्जी, मुड़ेशा, मेंड्राकला, कृष्णापुर, उदयपुर ढाब, झुमरपारा, जोगीबांध, रामपुर, केराकछार, बरढोढ़ी, बकमेर, इंद्रपुर, पोड़ीखुर्द, बकनाखुर्द एवं परसा ग्राम के विद्युत उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे।