बलरामपुर: राजपुर बूढ़ाबगीचा में सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने गुरुवार को निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा रैली।
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आपसी प्रेम और सौहार्द बनाने के लिए भारत गणराज्य में विविध सांस्कृतिक समाजिक और राजनीतिक विचारधाराओ के बाद भी भारत एक है। उन्होंने कहा राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश हमें देश के लोगों तक पहुचाना है वर्तमान परिस्थितियों में कुछ लोगों के द्वारा एक दूसरे को जाति पाति और धर्म के नाम पर बाटा जा रहा है आज उनको एकसूत्र में बांधकर समाज को आपसी तनाव मुक्त करने आवश्यकता है।

भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया इसका उद्देश्य की देश मे आपसी भाई चारे के सम्बंध होना चाहिए वर्तमान परिस्थितियों पर केंद्र की मोदी सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि आज देश को धर्म के नाम पर बाटने का काम किया जा रहा है जिसको एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता है भारत की आम जनता राहुल गांधी के कंधों से कंधा मिलाकर साथ चल कर देश को बचाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!