बलरामपु। बलरामपुर जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने रविवार को साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाकर लोंगो को जागरूक किया।

थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर ग्रामीण इलाकों के हार्ट बाजार में जाकर चलित थाना लगाकर लोंगो को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया था। रविवार को साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाया गया। चलित थाना में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी, आधार कार्ड, एटीएम का पीन न बताने, खाता नंबर किसी को न बताने एवं फोन पे, गूगल पे में होने वाले सायबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के सायबर प्रॉड होने पर तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 में या अपने नजदीकी थाने में सूचित करने हेतु कहा गया। चलित थाना में लोंगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विवाह अधिनियम, मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी, दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का इंश्योरेंस कराने,ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी न चलनें, यातायात नियमों की जानकारी दी गई व पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप्प के बारे में बताते हुए, हमर बेटी हमर मान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान सहायक उप निरीक्षक कृष्णानंद सिंह , प्रधान आरक्षक दीपचंद, आरक्षक रिन्कु गुप्ता, रुप साय, मोती राजवाड़े, जगरनाथ पैकरा, महिला आरक्षक अनुपमा कपूर आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!