सूरजपुर: भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमारे ध्वज को और सम्मानित करने के लिए.एल, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रयासों की देख रेख करने वाले माननीय गृह मंत्री जी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मंजूरी दी है। यह परिकल्पना भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है।ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत होता है स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में राष्ट्र के रूप में सामुहिक रूप से ध्वज को घर लाना एक प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का कार्य बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिक है। इस पहल पीछे का विचार लोगों के दिलो में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

सूरजपुर जिले में प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है आज पूरे जिले में हर घर तिरंगा अभियान का प्रारंभ हो गया है। राजीव युवा मितान क्लब एवं जिले के विभिन्न संगठनों एवं अधिकारी कर्मचारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!